हिमाचल के जिला कांगड़ा के बस स्टैंड में मिला 42 वर्षीय व्यक्ति का शव

Update: 2022-10-13 14:00 GMT

कांगड़ा न्यूज़: जिला कांगड़ा में एक बड़ी बारदात सामने आई है। पुलिस थाना कांगड़ा के अंतर्गत एक 42 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला है। वहीं, पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक यह व्यक्ति कुछ दिन से बस स्टैंड के आसपास घूम रहा था। डीएसपी मदन धीमान ने बताया कि पुलिस को इसके बारे में सूचना मिली कि बस अड्डे के साथ इंडस्ट्रियल एरिया के शेड में एक व्यक्ति मृत पड़ा है। प्रारंभिक छानबीन में मृतक प्रतीत हो रहा है। शव की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए टांडा भेजा गया है।

मौके पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। उन्होंने बताया कि शव को तीन दिन के लिए टांडा में रखा जाएगा। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, और इसको लेकर छानबीन शुरू कर दी गई है।

Tags:    

Similar News

-->