शिमला। केद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को केंद्रीय बजट पेश करेगी। केंद्रीय बजट के निर्णयों को जनता तक पहुंचाने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने 4 सदस्यी टोली का गठन किया है। 4 सदस्यीय टोली भाजपा के विधायक व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार की अध्यक्षता में गठित की गई है। वहीं, पूर्व विधायक डॉ. राजीव बिंदल, विधायक रणधीर शर्मा और पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर को सह संयोजक बनाया गया है।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप की ओर से आदेश जारी किए गए है कि केंद्रीय बजट के महत्वपूर्ण विषयों व इसके दूरगामी सकारात्मक प्रभाव को सरल शब्दों में लोगों के बीच ले जाए। 2 फरवरी से 12 फरवरी तक भाजपा की टोली प्रदेशभर में केंद्रीय बजट के महत्वपूर्ण विषयों को जनता तक ले जाएगी। गरीब कल्याण एवं गतिशील भारत के संदेश को प्रोफेशनल्स, प्रबुद्धजन्न, विद्यार्थियों तथा आम जनता तक पहुंचाने के लिए संदेश कान्फ्रेंस, सम्मलेलन, प्रैस कॉन्फ्रेंस और लेख आदि के माध्यम से पहुंचाया जाएगा। इसके लिए सोशल मीडिया का भी प्रभावी उपयोग किया जाएगा। इसके अलावा जिला एवं मंडल स्तर पर 3 सदस्यीय टोली का गठन किया जाएगा। साथ ही केंद्रीय मंत्री राष्ट्रीय पदाधिकारी हिमाचल के प्रमुख शहरों के प्रवास पर आएंगे।
प्रदेश के पदाधिकारी एवं चुने हुए जनप्रतिनिध तथा विषयो के जानकार जिला तथा मंडल स्तर पर प्रमुख विद्यालयों में भी चर्चा करेंगे। जिला एवं मंडल स्तर पर नो युअर बजट नाम से प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगा। सोशल मीडिया के माध्यम से ग्राफिक, इन्फोग्रॉफिक्स और वीडियो बनाकर प्रसार पचार किया जाएगा।