भाजपा के उपाध्यक्ष कृपाल परमार ने दिया इस्तीफा

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष कृपाल परमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

Update: 2021-11-23 08:55 GMT

Himachal Pradesh: भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष कृपाल परमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। कृपाल परमार ने प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप को त्यागपत्र भेजा है। उन्होंने कहा कि वह भाजपा कार्यकर्ता के रूप में पार्टी के लिए काम करते रहेंगे। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक से ठीक पहले परमार के त्याग पत्र से राजनीतिक गलियारों में खासी चर्चा है।

कृपाल परमार इससे पहले राज्यसभा के सांसद रह चुके हैं। कांगड़ा के कद्दावर नेताओं की सूची में उनकी नाम शुमार है। मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के काफी नजदीकी माने जाते रहे हैं और परिवहन निगम के उपाध्यक्ष के पद पर भी प्रदेश में सेवाएं दे चुके हैं।
Tags:    

Similar News