बीजेपी ने संगड़ाह में आपातकाल के खिलाफ मनाया काला दिवस

Update: 2022-06-26 09:14 GMT

हिमाचल न्यूज़: पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के शासनकाल में 25 जून 1975 को देश में लगे आपातकाल के विरोध में भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा उपमंडल मुख्यालय संगड़ाह में काला दिवस मनाया गया।‌ इस अवसर पर पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व विधायक रूप सिंह, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रताप तोमर, अजा मोर्चा कार्यकारिणी सदस्य नारायण सिंह सहित कई भाजपा कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी बांधकर आपातकाल का विरोध जताया। पूर्व विधायक रूप सिंह व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रताप तोमर ने अपने संबोधन में कहा कि, 25 जून का दिन भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में हमेशा काले दिवस के रूप में मनाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इस दिन तत्कालीन प्राइम मिनिस्टर इंदिरा गांधी ने अपने राजनीतिक महत्वाकांक्षा के लिए देश को एक तरह से बंधक बना दिया था, और आपातकाल में संघ के सैकड़ों कार्यकर्ताओं व आला नेताओं को जेल में डाला गया।‌ इतना ही नहीं इस दौरान आजाद भारत के इतिहास में पहली बार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ मीडिया पर भी प्रतिबंध लगाया गया था।

Tags:    

Similar News

-->