महिलाओं के लिए बीजेपी लाई योजनाएं, शिमला में बोलीं बबीता फोगाट
भारतीय जनता युवा मोर्चा कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य और ओलंपियन बबीता फोगाट रविवार को शिमला पहुंचीं।
न्यूज़ क्रेडिट : divyahimachal.com
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। भारतीय जनता युवा मोर्चा कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य और ओलंपियन बबीता फोगाट रविवार को शिमला पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने महिला सशक्तिकरण के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार के कामों को लेकर तारीफों के पुल बांधे। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की महिला सशक्तिकरण की प्रतिबद्धता को देखते हुए ही वह भाजपा में शामिल हुईं हैं। प्रेसवार्ता के दौरान बबीता फोगाट ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार ने महिलाओं को बराबरी का हक देने के लिए अनेक योजनाएं लागू की हैं। प्रदेश की जयराम सरकार ने महिला सम्मान के लिए पिछले पांच वर्षों में सराहनीय प्रयास किया है। जिसमें बसों में महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत किराए में छूट , बेटियों के विवाह पर 31,000 रुपए की राशि प्रदान करना और गृहिणी सुविधा योजना आदि शामिल हैं।