आदर्श सूद- शिमला डवलपमेंट प्लान को लेकर भाजपा ने किया गुमराह

Update: 2022-10-18 15:29 GMT
शिमला, 18 अक्टूबर : कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक आदर्श सूद ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया है कि शिमला के डवलपमेंट प्लान को लेकर उन्होंने लोगों को गुमराह किया है। उन्होंने कहा कि सरकार एनजीटी के फैंसले को लेकर कागजी घोड़े दौड़ाती रही। एनजीटी ने भी सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए है।
पत्रकार वार्ता करते आदर्श सूद
आदर्श सूद ने मंगलवार को पत्रकार वार्ता में भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि उन्होंने शिमला नगर निगम चुनावों में राजनितिक लाभ लेने के लिए शिमला को डेल्वपमेंट प्लान लाया था। शिमला शहर में आज भी सेंकडो भवन इसके चलते नियमित नहीं हो पाए है।
आदर्श सूद ने कहा कि शिमला में सरकार ने लोगों को 24 घण्टे पेयजल आपूर्ति करने की बड़ी-बड़ी बातें कही थी,जो आज दिन तक पूरी नही हुई। शिमला में दिनों दिन बढ़ती ट्रैफिक व्यवस्था व समुचित पार्किंग न मिलने से लोग परेशान है। स्मार्ट सिटी के नाम पर शहर में करोड़ो रूपये की बर्बादी की जा रही है। भाजपा ने अपने प्रचार पर सड़कों के किनारे होल्डिंग पर करोड़ों रूपये खर्च किए है।
उन्होंने आरोप लगाया कि जयराम सरकार ने प्रदेश की आर्थिक स्थिति को पूरी तरह अस्त व्यस्त कर दिया है। प्रदेश पर 70 हजार करोड़ से अधिक के कर्ज में डूब चुका है। कर्मचारियों को उनके देय भत्तों का भुगतान तक नही किया जा रहा है। सरकार ने जो भी कर्ज लिया है वह अपने नेताओं की आव भक्त व चुनावी रैलियों व राजनीतिक लाभ के लिये खर्च किया गया।

Similar News