गाड़ी को पास देते वक्त हादसा, मझोग सुलतानी में बीच सडक़ पलटी हैंडपप लगाने वाली मशीन

Update: 2023-09-30 11:15 GMT
हमीरपुर। ग्राम पंचायत मझोग सुलतानी में सुबह के समय पंचायत घर के समीप हेडपंप लगाने वाली गाड़ी अचानक पलट गई। शनिवार को सुबह के समय हैंडपंप लगाने बाली गाड़ी पंचायत घर के समीप चढ़ाई में दूसरी ओर से आ रही गाड़ी को पास देते समय ही गाड़ी अनियंत्रित होकर सडक़ पर ही पलट गई।
चालक ने छलांग लगाकर अपनी जान बचाई। सडक़ के बीच गाड़ी के पलट जाने से यातायात भी प्रभावित हुआ। गाड़ी के पलटने से साथ ही सडक़ किनारे खड़े दोपाहिया वाहन को भी नुकसान पहुंचा है। गऩीमत यही रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। दोपहिया वाहन को हुए नुकसान की भरपाई का जिम्मा संबंधित वाहन मालिक ने उठाया है। बताया जाता है कि किसी अन्य वाहन को पास देने के चक्कर में यह हादसा पेश आया है। हादसा होने के बाद मार्ग पूरी तरह से बंद हो गया, जिस कारण स्कूली बसों को आवाजाही करने में परेशानी हुई और छात्र देरी से स्कूल पहुंचे।
Tags:    

Similar News