आचार संहिता में 4.20 करोड़ नकद पकड़े, 1275 ग्राम चिट्टा, 126 ग्राम गांजा, 33 किलो चरस की खेप बरामद

हिमाचल प्रदेश में आचार संहिता के दौरान पिछले चुनाव के मुकाबले इस बार छह गुना अवैध वस्तुएं पकड़ी गई हैं। पुलिस विभाग की ओर से प्रदेश में विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करवाने के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।

Update: 2022-11-15 01:57 GMT

न्यूज़ क्रेडिट : divyahimachal.com

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। हिमाचल प्रदेश में आचार संहिता के दौरान पिछले चुनाव के मुकाबले इस बार छह गुना अवैध वस्तुएं पकड़ी गई हैं। पुलिस विभाग की ओर से प्रदेश में विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करवाने के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। पुलिस ने प्रदेश में चुनावों की घोषणा होने के पश्चात 14 अक्तूबर से 12 नवंबर मतदान संपन्न होने तक 1.70.720 लीटर अवैध शराब, 33 किलो चरस, 1275 ग्राम चिट्टा, 126 ग्राम गांजा, 347 ग्राम चूरा पोस्त और 4,20,91,940 रुपए की नकदी एवं अन्य वस्तुएं जब्त की है। इसके अलावा पुलिस ने प्रदेश में विभिन्न जगहों पर माइनिंग एक्ट के तहत 572 चालान करके 33,60,000 रुपए जुर्माना वसूल किया है। पुलिस ने 67 उद्घोषित अपराधियों को पकड़ा है।

प्रदेश में 88,532 लाइसेंस हथियारों को पुलिस थानों में जमा किया गया है। इसके अलावा 945 व्यक्तियों को विभिन्न अधिनियमों के तहत बॉंड डाउन किया गया है। पुलिस ने प्रदेश में 863 गैर जमानती वारंटों का निपटारा किया है। चुनाव के दौरान शराब की सप्लाई को रोकने के लिए प्रदेश में स्थापित 27 डिस्टिलरीज में केंद्रीय पुलिस बल को तैनात किया गया। डीजीपी संजय कुंडू ने पडोसी राज्यों के पुलिस महानिदेशकों को अर्धशासकीय पत्र लिख कर उनसे एंट्री प्वाइंट पर और अधिक पुलिस बल तैनात करके इन एंट्री प्वाइंट को पूर्ण रूप से सील करने का आग्रह किया था।

शांतिपूर्ण चुनाव पर जताया आभार

डीजीपी संजय कुंडू ने गृह मंत्रालय, भारत सरकार, केंद्रीय अद्र्धसैनिक बलों, सभी सीमावर्ती राज्यों/ केंद्रशासीत प्रदेशों के पुलिस प्रमुखों का चुनावों के दौरान समनवय हेतु उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड राज्य की सरकार एवं डीजीपी को गृहरक्षक उपलब्ध करवाने हेतु तथा हिमाचल प्रदेश पुलिस के सभी रैंकों के अधिकारियों व कर्मचारियों का राज्य में शांतिपूर्ण एवं स्वतंत्र चुनाव संपन्न करवाने हेतु उनके योगदान हेतु धन्यावाद प्रकट किया है।


Tags:    

Similar News

-->