40 वर्षीय व्यक्ति ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

Update: 2023-09-02 12:10 GMT
ऊना। जिला ऊना से आत्महत्या का एक अन्य मामला सामने आया है। जहां थाना चिंतपूर्णी के तहत आने वाली नारी ग्राम पंचायत के नरियाल बस्ती के व्यक्ति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान करीब 40 वर्षीय जगमोहन शर्मा निवासी नरियाल बस्ती ग्राम पंचायत नारी के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक जगमोहन शर्मा बीते काफी दिनों से मानसिक तौर पर बीमार चल रहा था। जिसके चलते उसका टांडा मेडिकल कॉलेज तथा नालागढ़ में एक निजी डॉक्टर से इलाज भी चला हुआ था। बताया जा रहा है कि बीते कल जगमोहन ने अपने ही मकान की निचली मंजिल में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची और मामला दर्ज करके शव को अपने कब्जे में लिया। जिसके बाद उन्होंने सभी परिवार वालों के बयान को दर्ज किया। बता दें कि मृतक जगमोहन की जेब में सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उसने किसी को भी इसका दोषी नहीं बताया। बल्कि खुद आत्महत्या करने की बात की है। पुलिस ने सभी का बयान दर्ज किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए ऊना अस्पताल में भिजवाया। वसुधा सूद डीएसपी अंब द्वारा मामले की पुष्टि की गई। उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है।
Tags:    

Similar News