38 वर्षीय व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ निगला, अस्पताल में डॉक्टर ने किया मृत घोषित

Update: 2022-07-10 07:38 GMT

ऊना न्यूज़: जनपद के उपमंडल अम्ब के तहत धुसाड़ा में 38 वर्षीय व्यक्ति की जहरीला पदार्थ निगलने से मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार व्यक्ति ने रात को जहरीला पदार्थ निगला। तबीयत बिगड़ने पर व्यक्ति को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लाया गया, जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया गया।

मृतक की पहचान सुरजीत कुमार (38) , पुत्र राम प्रकाश निवासी धुसाडा के रूप में हुई है। एसपी ऊना अर्जित सेन ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। व्यक्ति ने जहर क्यों निगला, इसके कारणों का पता किया जा रहा है।  

Tags:    

Similar News