Mandi मंडी : जिले के सराज विधानसभा क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है, जिसमें एक गाड़ी 1000 फीट गहरी खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए। यह घटना मगरुगला के पास हुई, जहां गाड़ी खाई में गिरने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
गाड़ी में कुल पांच लोग सवार थे, जिनमें से तीन की मौत घटनास्थल पर हो गई। जबकि दो घायल हुए लोगों को जल्द से जल्द इलाज के लिए जंजैहली अस्पताल भेजा जा रहा है। घटना की जानकारी उस समय मिली जब सुबह के समय स्थानीय लोगों ने गाड़ी को खाई में गिरा हुआ देखा और मंडी सड़क हादसे में 3 की मौत, 1000 फीट गहरी खाई में गिरी गाड़ीरंत पुलिस व एम्बुलेंस को सूचित किया।