2 महिलाओं ने फंदा लगाकर दी जान

Update: 2023-02-12 07:25 GMT
पांवटा। सिरमौर जिले के उपमंडल पांवटा साहिब और श्री रेणुका जी क्षेत्र में 2 महिलाओं द्वारा आत्महत्या करने के मामले सामने आए हैं। वहीं एक युवक ने जहर खाकर जान देने का प्रयास किया। जानकारी के अनुसार पहले मामले में पांवटा साहिब उपमंडल के रामनगर में एक 21 वर्षीय महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान मनीषा पत्नी कुंदन सिंह निवासी गांव बकिला देहरादून उत्तराखंड के रूप में की गई है। महिला की शादी डेढ़ साल पहले हुई थी।
महिला किसी कारणवश काफी समय से तनाव में थी तथा 9 फरवरी को अपने पिता केदिया राम निवासी रामनगर तहसील पांवटा साहिब के घर आई हुई थी। शनिवार सुबह मनीषा घर के साथ लगते जंगल में गई और फंदा लगा लिया। जब वह काफी देर तक घर नहीं पहुंची तो उसके पिता जंगल की तरफ गए तो देखा कि मनीषा पेड़ पर फंदे से लटकी हुई थी। उसके बाद अन्य लोगों को बुलाकर महिला को फंदे से नीचे उतारा तथा अस्पताल पहुंचाया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डीएसपी रमाकांत ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।
दूसरे मामले में श्री रेणुका जी क्षेत्र की पालर पंचायत की 42 वर्षीय महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना बीते वीरवार रात की है, जिसका मामला आज उजागर हुआ है। घटना के बाद महिला के शव को पुलिस द्वारा संगड़ाह अस्पताल ले जाया गया, जहां रात को पोस्टमार्टम की व्यवस्था न होने के चलते अगले दिन पोस्टमार्टम के बाद महिला का शव परिजनों को सौंप दिया गया। जानकारी के अनुसार महिला द्वारा फंदा लगाए जाने के दौरान इसी गांव के 23 वर्षीय युवक ने भी जहर निगल लिया। युवक को गंभीर हालत में संगड़ाह अस्पताल लाया गया, जहां से उसे मेडिकल काॅलेज नाहन रैफर कर दिया गया। डीएसपी संगड़ाह मुकेश कुमार डढवाल ने बताया कि महिला द्वारा आत्महत्या करने के मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। उधर, युवक की हालत में सुधार बताया जा रहा है।
Tags:    

Similar News

-->