कांगड़ा,16 फरवरी : जिला पुलिस को एक व्यक्ति से 18.50 ग्राम चरस पकड़ने में सफलता हासिल हुई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गश्त के दौरान पुलिस ने शांतला में नाई की दुकान के बाहर व्यक्ति से तलाशी के दौरान 18.50 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी की पहचान विजय सिंह पुत्र भाग सिंह निवासी भरोली जदीद के रूप में हुई है।उधर, थाना प्रभारी गुरदेव सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की आगामी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही आगे भी नशे के खिलाफ छेड़ा गया अभियान जारी रहेगा।