कन्नौज | इन दिनों ज्योति मौर्या का केस सुर्खियों में है। इस मामले में के बाद से कई पतियों का पत्नियों के प्रति व्यवहार बदल गया है। इस बीच यूपी के कन्नौज जिले से ताजा मामला सामने आया है। जहां एक शख्स ने अपनी पत्नी की पढ़ाई यह कहकर रुकवा दी कि एक और ज्योति मौर्या नहीं बनने दूंगा इतना ही नहीं जब महिला ने विरोध किया तो उसकी पिटाई भी की गई। जिसके बाद आगे की पढ़ाई जारी रखने के लिए महिला ने मंत्री असीम अरुण से मिलकर गुहार लगाई है।
मामला दलेलपुर गांव का है। यहां की रहने वाली दीक्षा की शादी 3 महीने पहले ही नारायण गांव के विजय सिंह से हुई थी। सामाजिक कल्याण मंत्री असीम अरुण के जनता दरबार में पहुंची दीक्षा ने बताया कि उसने बीएससी की पढ़ाई कर ली है। अब वह बीएड करना चाहती है। उसने फॉर्म भी भरा था, लेकिन जब वह एडमिट कार्ड लेने के पति ने उसे रोक दिया। विरोध करने पर मारपीट की और गलियां दी। इतना ही नहीं उसका मोबाइल भी छीन लिया गया।
दीक्षा ने बताया कि जब वह प्रवेश पात्र लेने के लिए जा रही थी तो पति ने उसके साथ मारपीट की और कहा कि पैर की जूती बनाऊंगा। ज्योति मौर्या नहीं बनने दूंगा। अब पति उसे पढ़ने नहीं दे रहा है। जिसके बाद पीड़ित महिला मंत्री असीम अरुण के दरबार में गुहार लगाने पहुंची। दीक्षा ने कहा कि पति ने पढ़ाई में कोई मदद नहीं की है। पढ़ाई का पूरा खर्च माता-पिता उठा रहे हैं। फिर भी पति का कहना है कि वह नहीं पढ़ा सकता।