क्यों कर रही है आटो संचालक यूनियन विरोध, जाने पूरा मामला

हिसार

Update: 2022-05-23 11:59 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : ट्रैफिक पुलिस ने शहर में आटाे रिक्शा में तीन सवारियों की सीमा निर्धारित कर दी है। इससे आटो रिक्शा यूनियन के पदाधिकारियों से लेकर संचालकों तक में काफी रोष है। उनकी प्रशासन से मांग है कि तेल के बढ़े दामों के चलते तीन सवारी में आटो रिक्शा चलाना संचालकों को आर्थिक नुकसान में ही लेकर जाएगा। इसलिए हमारी मांग है कि पुलिस प्रशासन सवारियों की संख्या बढ़ाए। उधर हरियाणा भाईचारा आटो रिक्शा यूनियन के प्रधान मान सिंह दुग्गल ने आरोप लगाते हुए कहा कि ट्रैफिक पुलिस प्रशासन सिटी बसों में सवारियों की संख्या में कोई ध्यान नहीं दे रहा है।

केवल आटो संचालकों पर ही नियम थोपे जा रहे है। ऐसे में उन्होंने डीएसपी सहित प्रशासनिक अधिकारियों से मांग की है कि आटो में सवारियों की संख्या बढ़ाई जाए।-तीन सवारी के आदेश थोपना हमारे साथ ज्यादती है। हमारी मांग है कि सवारी की संख्या बढ़ाई जाए। सिटी बसों पर सवारियों को लेकर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। प्रशासन उन पर भी संज्ञान ले।- मान सिंह दुग्गल, प्रधान, हरियाणा भाईचारा आटो रिक्शा यूनियन, हिसार।

Tags:    

Similar News

-->