हरियाणा में मौसम बदलेगा करवट, आज शाम से छाएंगे बादल, कल तेज हवाओं के साथ होगी बारिश

हरियाणा में सोमवार को भी उमस व गर्मी वाली गर्मी ने लोगों को परेशान किया।

Update: 2022-06-28 02:22 GMT

फाइल फोटो 

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। हरियाणा में सोमवार को भी उमस व गर्मी वाली गर्मी ने लोगों को परेशान किया। मगर जल्द ही लोगों को इस गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। मंगलवार शाम से ही मौसम में परिवर्तन आएगा। इसके साथ ही प्रदेश के उत्तर पूर्वी हिस्सों में बादलवाई देखने को मिलेगी। वहीं बुधवार देर शाम एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के असर से तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है।

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार अभी भी प्रदेश में पश्चिमी शुष्क व गर्म हवाओं का प्रभाव जारी है, जिससे हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में तापमान में उछाल जारी है। हालांकि साथ ही साथ कमजोर नमी वाली हवाओं का आना भी जारी हो गया है। इससे मौसम में अस्थिरता बनी हुई है, जिससे कभी कभी हल्की बादल वाही और तेज गति से धूल भरी हवाएं चलने और एक दो स्थानों छिटपुट बूंदाबांदी भी देखने को मिल रही है।
इस कारण से उमस की स्थिति बनी हुई है। मगर जल्द ही हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली से पश्चिमी गर्म और शुष्क हवाओं का प्रभाव समाप्त हो जाएगा और नमी वाली दक्षिणी पूर्वी हवाएं इनकी जगह ले लेंगी। इसके साथ ही सुस्त मानसून रफ्तार पकड़ने लगेगा और हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में राहत की झमाझम बारिश देखने को मिलेगी।
हरियाणा एनसीआर दिल्ली में 28 जून शाम बाद से ही उत्तरी पूर्वी हिस्से में बादलवाई देखने को मिलेगी और 29 जून को कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से कुछ स्थानों देर शाम से ही 40 -50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और बारिश के साथ सीमित स्थानों पर गरज चमक के साथ ओलावृष्टि की गतिविधियां शुरू हो जाएंगी।
साथ ही साथ 30 जून अलसुबह से ही संपूर्ण हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर रुक-रुक कर बारिश का फैलाव बढ़ेगा। सोमवार को हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में अधिकतम तापमान 36 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है। इसे लेकर भारतीय मौसम विभाग ने सम्पूर्ण इलाके पर येलो अलर्ट जारी कर दिया है।
प्रदेश में अधिकतम तापमान की स्थिति
महेंद्रगढ़ एडब्ल्यूएस 43.8
बालसमंद हिसार 43.0
बौपानी फरीदाबाद 42.5
रोहतक एडब्ल्यूएस 41.8
सिरसा एडब्ल्यूएस 41.8
भिवानी 41.5
बावल रेवाड़ी 41.5
Tags:    

Similar News