NCR से बाहर किए गए हरियाणा के ये दो जिले

Update: 2022-07-08 11:53 GMT

सिटी न्यूज़: हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने बताया कि दादरी व भिवानी जिलों को एनसीआर से बाहर कर दिया गया है। दादरी में प्रगति रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने जिले में छोटी व बड़ी करीब 600 परियोजना के लिए 645 करोड़ की घोषणाएं की। उन्होंने कहा कि यह धनराशि खर्च होने के बाद दादरी जिले में तमाम मूलभूत सुविधाएं व समस्याएं दूर हो जाएंगी। सीएम ने दादरी शहर के अमृत योजना में विकास के लिए 76 करोड़ की राशि मंजूर की। जिले की सड़कों के लिए 201 करोड़ की राशि मंजूर प्रदान की गई। गांव समसपूर में निर्माणाधीन स्टेडियम व खेल सुविधाओं के लिए 20 करोड़ रुपये मंजूर किए गए। सीएम ने इमलोटा में मिनी बस स्टैंड बनाने की भी घोषणा की।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि दादरी जिला बनने के बाद बाढडा को नगरपालिका दर्जा दिया गया था, लेकिन नगर पालिका व पंचायत को लेकर लोगों के अलग-अलग मत हैं। बाढड़ा को नगर पालिका से पंचायत बनानी है या नहीं, सर्वे होने के बाद ही निर्णय लिया जाएगा। इसके लिए सीएम ने उपायुक्त श्याम लाल पूनिया को 3 दिन में घर घर जाकर रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए। रैली को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, बिजली मंत्री रणजीत चौटाला, शहरी निकाय मंत्री कमल गुप्ता व दादरी से विधायक सोमवीर सांगवान ने संबोधित किया।

Tags:    

Similar News

-->