भारी मात्रा में अवैध खनन करके सरकारी राजस्व की चोरी, पुलिस ने स्क्रीनिंग प्लांट मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया
लगभग 10 से 12 ट्रकों से 200 से 249 मीट्रिक टन अवैध खनन किया गया है
फाइल फोटो
जनता से रिस्ता वेबडेस्क: नारायणगढ़। भारी मात्रा में अवैध खनन करके सरकारी राजस्व की चोरी करने के मामले में पुलिस ने स्क्रीनिंग प्लांट मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस संदर्भ में जिला खनन अधिकारी धर्मवीर सिंह ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि आठ फरवरी को उन्होंने खनन रक्षक दयाल सिंह व रवित कुमार को साथ लेकर गांव शाहपुर मौजा में छोटी रसौर की हदबंदी के साथ लगते एक खेत का निरीक्षण किया। इस दौरान पाया कि वहां लगभग 10 से 12 ट्रकों से 200 से 249 मीट्रिक टन अवैध खनन किया गया है। पूछताछ करने पर पता चला कि यह अवैध खनन वहां स्थित एक स्क्रीनिंग प्लांट के मालिक ने किया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।