हांसी। हरियाणा के हांसी में फोन में फेसबुक पर सस्ते लोन हुए पर्सनल, लोन का झांसा देकर ठगी करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर 3 दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपी की पहचान शिवम सेक्टर 23 वासी संजय नगर गाजियाबाद उत्तर प्रदेश के रूप में हुई। एसपी निकिता गहलोत ने बताया कि आरोपी शिवम लोगों को फोन करके फेसबुक पर सस्ते लोन व पर्सनल लोन का झांसा देता था। मेहजदपुर के रहने वाले वेदपाल के साथ इसने 10 लाख की ठगी करके धोखाधड़ी की। साइबर थाना पुलिस ने शिवम को गिरफ्तार कर लिया। शिवम को स्थानीय कोर्ट में पेश करके 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ की जाएगी व अन्य आरोपियों के बारे में पता लगाने की कोशिश की जाएगी।
Tags: