बेरहम पति ने पेट में लात मार करवाया गर्भपात

मामले में पीड़िता ने एचटीएम थाना पुलिस को शिकायत दी है।

Update: 2022-05-31 12:31 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : एक युवती ने अपने ननदोई पर दुष्कर्म और पति पर मारपीट का आरोप लगाया है। मामले में पीड़िता ने एचटीएम थाना पुलिस को शिकायत दी है। पीड़िता ने बताया उसकी शादी 29 जून 2007 को भिवानी निवासी युवक से हुई थी। लेकिन आरोपित शादी के बाद से ही दहेज के लिए उसे परेशान करने लगे। एक दिन उसके ननदोई ने उससे दुष्कर्म का प्रयास किया।इस बारे में उसने अपने पति को बताया तो उसके पति ने ननदोई का साथ दिया। उसके पति ने उसे डराया की उसका ननदोई पहले भी एक व्यक्ति की हत्या कर चुका है। इसके बाद आरोपित ननदोई ने एक दिन उसे अकेली पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद ननदोई व उसके पति ने उससे मारपीट की और घर से निकाल दिया। मामले में पंचायत में समझौता होने पर वह दोबारा ससुराल आ गई। लेकिन आरोपितों के व्यवहार में कोई बदलाव नहीं आया।

आरोपितों ने जान से मारने की नीयत से गैस की पाइप उसके मुंह में डाल दी, उसने किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचाई। उसके गर्भवती होने पर भी आरोपितों ने उससे मारपीट कर उसके पेट पर लात मारी, जिससे उसका गर्भपात हो गया। इसके बाद आरोपितों ने एक दिन उससे मारपीट कर घर से निकाल दिया। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।

सोर्स-JAGRAN

Tags:    

Similar News

-->