Kuruchhetra कुरुछेत्र : अमृतसरी फार्म में प्राइमरी शिक्षक का संदिग्ध परिस्थितियों फंदे से लटका शव मिला है, जिसका तीन से चार दिन बाद उस समय पता चल सका जब पत्नी का फोन नहीं उठाया। पत्नी ने पड़ोसी के घर जाकर उसकी बातचीत करवाने के लिए कहा।
सूचना मिलते ही पुलिस मौक़े पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान अशरफ उम्र 45 साल निवासी बालसमंद जिला हिसार के रूप में हुई है। अशरफ कैथल के जडौला गांव के प्राइमरी सरकारी स्कूल में कार्यरत थे। करीब तीन साल से अमृतसरी फार्म में किराए के मकान में अपने परिवार के साथ रह रहा था।
पड़ोसियों को अशरफ के घर से बदबू आ रही थी, लेकिन उसका घर बंद था। इसलिए किसी ने ज्यादा कुछ ध्यान नहीं गिया। बीती रात करीब 10 बजे उसकी पत्नी के कहने पर पड़ोसी ने खिड़की से कूलर हटाकर कमरे में देखा तो अशरफ का शव फंदे पर लटका हुआ था। पड़ोसी ने उसके परिजनों और पुलिस को सूचना दी। अशरफ की पत्नी उसे लगातार दो-तीन दिन से फोन कर रही थी, लेकिन अशरफ उसका फोन नहीं उठा रहा था।