चंडीगढ़। पंजाब और हरियाणा की सरकारें शनिवार को चंडीगढ़ हवाई अड्डे का नाम स्वतंत्रता सेनानी शहीद भगत सिंह के नाम पर रखने को सहमत हो गई। यह फैसला पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के बीच इस मुद्दे पर हुई बैठक में लिया गया। वहीं अब इस पर कांग्रेस सांसद रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट किया है। उन्होंने कहा कि मान साहेब, बग़ैर कारण विवाद खड़ा करने की बजाय हरियाणा की कांग्रेस सरकार के समय के लिखित काग़ज़ निकालें। शहीद भगत सिंह के नाम पर चंडीगढ़ हवाई अड्डा बनाने पर लिखित सहमती थी। उम्मीद है भाजपा-जजपा सरकार ने एयरपोर्ट का नाम "मोहाली" नहीं, चंडीगढ़ ही रखा है क्योंकि असहमती इतनी ही थी।
बता दें कि बीते दिन पंजाब सीएम भगवंत मान ने हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के साथ मुलाकात की थी। इसी दौरान यह फैसला लिया गया था। जिसके बाद सीएम मान ने ट्वीट कर लिखा था पंजाब और हरियाणा चंडीगढ़ अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम शहीद भगत सिंह जी के नाम पर रखने को सहमत हो गए। इस मुद्दे पर आज हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के साथ बैठक हुई।' हवाई अड्डे का टर्मिनल पंजाब के मोहाली में पड़ता है। यह 485 करोड़ रुपए की भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई), पंजाब एवं हरियाणा सरकार की संयुक्त परियोजना है।
Tags: