Sonipat सोनीपत: पुलिस ने 2 नशा तस्करों को 106 ग्राम हीरोइन के साथ रंगेहाथ गिरफ्तार किया था, जिसके बाद उन्हें मेडिकल जांच के लिए अस्पताल लेकर जाना था। इसी बीच एक आरोपी की तबियत अचानक से बिगड़ गई। जिसका फायदा उठा दूसरा आरोपी मौके से भाग निकला। दूसरा नशा तस्कर पुलिस को चकमा देकर मौके से बच कर निकल गया।
नशा तस्करों की पहचान मोहित और दीपक के रूप में।हुई है। जिन्हें नशा की तस्करी करते हुए रंगेहाथ पकड़ा गया था। क्राइम यूनिट कुंडली ने 106 ग्राम हीरोइन के साथ आरोपियों को धर–दबोचा था।
जिसके बाद पूछताछ हुई, पूछताछ में आरोपी मोहित और दीपक ने नशा तस्करी की बात कबूल ली। इसके बाद आरोपियों के खिलाफ सिटी थाना में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जाने लगी। इसी कार्रवाई के तहत आरोपियों की मेडिकल जांच होनी थी। जिसके लिए पुलिसकर्मी उन्हें लेकर अस्पताल जाने लगे।
रस्ते के बीच में ही मोहित की तबियत बिगड़ने लगी। उसे अचानक से दिल का दौरा पड़ने लगा। तबियत खराब होती देख पुलिसकर्मियों का ध्यान मोहित की तरफ हो गया। दीपक ने पुलिसकर्मियों को व्यस्त देख भागने की कोशिश की। जिसमें वह सफल हो गया। जब तक पुलिसकर्मियों का ध्यान दीपक पर जाता, वह फरार हो चुका था।
जिसके बाद पुलिस की बड़ी चूक को छुपाते हुए डीसीपी नरेंद्र कादियान ने बयान देते हुए कहा कि दीपक का कोई घर या बारिस नहीं है। वह नशेड़ी युवक है। इस बयान के ज़रिए पुलिसकर्मियों की लापरवाही पर पर्दा डालने की।कोशिश की जा रही है। हालांकि फरार आरोपी के खिलाफ नशा तस्करी समेत पुलिस गिरफ्त से भागने का मामला भी दर्ज किया जा चुका है। पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी विभागीय जांच किए जाने की बात सामने आई है।