Sonipat: इंटरव्यू देकर लौट रहे युवक की हादसे में मौत, दोस्त घायल

Update: 2025-05-24 05:19 GMT
Sonipat सोनीपत: कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे पर गोपालपुर गांव के पास सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। खरखौदा निवासी अनुराग सैनी अपने दोस्त गोपालपुर निवासी नितेश के साथ शुक्रवार को अपनी आई-20 कार में गुरुग्राम में एक कंपनी में इंटरव्यू देने गए थे। इंटरव्यू के बाद दोनों अपनी कार में वापस लौट रहे थे, जब वे केएमपी एक्सप्रेसवे पर गोपालपुर के पास पहुंचे तो किसी अज्ञात वाहन ने उनकी कार को पीछे से टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि कार कई बार पलटी और इस सड़क हादसे में नितेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रहा अनुराग सैनी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए सोनीपत अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे रेफर कर दिया गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, सड़क हादसे की जांच शुरू कर दी है।
Tags:    

Similar News