हरियाणा | द चंडीगढ़ रिन्यूएबल एनर्जी एंड साइंस एंड टेक्नोलॉजी समिति ने चंडीगढ़ में दिसंबर महीने तक 75 मेगावाट अतिरिक्त बिजली उत्पादन का लक्ष्य रखा है। इसके लिए चंडीगढ़ शहर की सरकारी इमारतों पर सोलर पैनल लगाने का फैसला किया गया है। डिपार्टमेंट की तरफ से इसके लिए 20 करोड़ रुपए का बजट भी आवंटित कर दिया गया है।
इसमें करीब 1500 सरकारी मकान पर सोलर पैनल लगाए जाएंगे। यह सरकारी मकान सेक्टर 7, 27, 19 और 23 सेक्टर में बने हुए हैं।
500 गज के घरों के लिए जरूरी है सोलर पैनल
चंडीगढ़ प्रशासन ने पहले ही 500 गज के घरों के लिए छतों पर सोलर पैनल लगाना अनिवार्य कर दिया था। इस कारण चंडीगढ़ शहर देश के सभी केंद्र शासित प्रदेशों में सबसे ज्यादा सोलर ऊर्जा उत्पन्न करने वाला प्रदेश है। यहां पर अभी लगभग 64 मेगावाट सोलर ऊर्जा की क्षमता वाले सोलर पैनल लगे हुए हैं।