Haryana हरियाणा: हरियाणा के सिरसा में गुरुवार को इस गर्मी का सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया, जो 47.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। गर्मी के साथ-साथ बिजली कटौती ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं।पिछले एक सप्ताह में सिरसा का तापमान लगातार 45°C से ऊपर बना हुआ है।
गुरुवार को नोहरिया बाज़ार की गली मोचियांवाली में एक ट्रांसफार्मर में आग लग गई, जिसे समय रहते बुझा लिया गया।गर्मी से बचाव के लिए लोग दिन में बाहर निकलने से बच रहे हैं और सुबह जल्दी अपने काम निपटा रहे हैं।