Haryana हरियाणा: उत्तर भारत में भीषण गर्मी का असर जारी है। हरियाणा के सिरसा में शनिवार को अधिकतम तापमान 45.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा। राज्य के अन्य शहरों की बात करें तो रोहतक में 44.3, हिसार में 43.5, अंबाला में 42.8, नारनौल में 42.3, और गुरुग्राम में 41 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।चंडीगढ़, जो पंजाब और हरियाणा दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी है, वहां तापमान 42.2 डिग्री तक पहुंच गया।