Gurugram गुरुग्राम सोमवार देर रात DLF फेज 3 के U ब्लॉक में एक घर में भीषण आग लग गई। घर के नीचे खड़ी तीन से ज़्यादा गाड़ियों में आग लग गई। बताया जा रहा है कि बिजली के मीटर में शॉर्ट सर्किट से आग लगी।
एक फायर ऑफिसर के मुताबिक, घर के बाहर लगे दो बिजली मीटर में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जो तेज़ी से खड़ी गाड़ियों तक फैल गई। आग इतनी तेज़ी से फैली कि लोगों को संभलने का भी समय नहीं मिला। तीन से ज़्यादा गाड़ियां पूरी तरह जल गईं। घटना के बाद इलाके में घना धुआं फैल गया।
स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। हालांकि, आग से कई लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है।