महिला के खाते से निकले 4.93 लाख रुपये

Update: 2023-03-10 12:15 GMT
गोहाना। देश में साईबर क्राइम के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। आए दिन कोई न कोई साईबर ठगी का शिकार होता है। यहां गोहाना में भी एक महिला साईबर ठगी का शिकार हो गई, जिसके खाते से ठगों ने 4.93 लाख रुपये निकाल लिए। पुलिस ने महिला की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार महिला नगर गांव की रहने वाली है, उसके खाते में 14 फरवरी से 6 मार्च के बीच कई बार ट्रांजेक्शन हुई। इस बात का खुलासा तब हुआ जब बैंक अधिकारियों ने महिला को फोन कर लगातार हो रही ट्रांजेक्शन के बारे में पूछा।
Tags:    

Similar News