Rohtas: पहाड़ी के पास युवक की गोली मारकर हत्या

Update: 2025-04-17 05:56 GMT
Rohtas रोहतास: बिहार के रोहतास जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चांदतन पीर पहाड़ी के पास आज एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. वहीं, इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस अधीक्षक रोशन कुमार ने गुरुवार को बताया कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आलमगंज के घोसियान मोहल्ला निवासी मजनू गद्दी मजदूरी करता था. बताया जा रहा है कि आपसी रंजिश के कारण किसी ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी. कुमार ने बताया कि पहले इस घटना को दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की गई, लेकिन बाद में जांच में यह स्पष्ट हो गया कि उसकी गोली मारकर हत्या की गई है|
घटना के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है. उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया गया है. पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है. इधर, सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे मृतक के परिजनों व अन्य लोगों ने घटनास्थल के पास शव के साथ चांदतन पहाड़ी के पास सासाराम के पुरानी जीटी रोड से राष्ट्रीय राजमार्ग की ओर जाने वाली सड़क को जाम कर दिया. लेकिन, पुलिस अधीक्षक के मौके पर पहुंचकर स्थिति को समझाने के बाद जाम हटा लिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। उधर, इस घटना के बाद मृतक के परिजन गमगीन हैं।
Tags:    

Similar News