Rohtak रोहतक : डोभ गांव के मगन उर्फ अजय सुसाइड केस में पुलिस ने गोवा से मृतक की पत्नी दिव्या को गिरफ्तार कर लिया है। गुरुवार शाम को दिव्या को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया, जहां से एक दिन के रिमांड पर लिया गया है।
हालांकि पुलिस ने वीडियो बनाने के लिए प्रयोग किया गया मोबाइल फोन, नकदी व बैंक रिकॉर्ड बरामद करने के लिए तीन दिन का रिमांड मांगा था। केस में जांच टीम दूसरे आरोपी महाराष्ट्र पुलिस के सिपाही दीपक को जांच में शामिल करेगी। क्योंकि पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने उसकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी थी।