Rohtak: चौपाल के पास टहल रहे युवक को बनाया निशाना, चाकू मारकर आरोपी फरार

Update: 2025-06-22 07:09 GMT
Rohtak रोहतक: हरियाणा के रोहतक पर युवक पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। मामला गन्नौर के जफरपुर गांव का है। युवक पर तेजधार चाकू से बिना किसी कारण हमला करने से इलाके में भी सनसनी फैल गई। युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
घायल की पहचान जफरपुर गांव निवासी सुनील के रूप में हुई है। सुनील पर गांव के ही दो युवक दीपक और राजू ने बिना किसी झगड़े और पुरानी रंजिश के हमला कर दिया।
गन्नौर थाना पुलिस को शिकायत देते हुए सुनील ने बताया कि वह रात के समय गांव के चौपाल के पास टहल रहा था। तभी वहां गांव के दो युवक दीपक और राजू आ गए। दोनों ही अपराधिक प्रवृत्ति के है। और आयदिन गांव में किसी न किसी से झगड़ा करते रहते है।
दीपक और राजू ने सुनील से बिना बात कर झगड़ा करने शुरू कर दिया। दीपक सुन8ल के साथ गाली–गलौज करने लग गया।सुनील इससे पहले कुछ समझ पाता राजू ने चाकू निकाल लिया, और सुनील पर तान दिया।
सुनील ने खुद को बचाने की कोशिश की तो आरोपियों ने सुनील पर चाकू से हमला कर दिया। आरोपी चाकू से वार कर मौके से भाग गए। घायल हो सुनील जमीन पर गिर पड़ा। जिसे बाद में परिजनों ने अस्पताल पहुंचाया। जहां सुनील ने पुलिस को मामले की सूचना दी।
मामले की शिकायत पर पुलिस ने दीपक और राजू के खिलाफ हत्या के प्रयास की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस मामले की जांच–पड़ताल में जुटी है।
Tags:    

Similar News