Panipat: बेटे की जमानत के बदले वसूल में महिला से किया दुष्कर्म

Update: 2024-06-29 14:28 GMT
Panipat पानीपत: शहर के एक इलाके में महिला के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार महिला मजदूरी का काम करती थी। जिस ठेकेदार के यहां पीड़िता मजदूरी करती थी, उसी ने दरिंदगी की है। दरअसल, महिला का बेटा चोरी के एक मामले में पकड़ा गया था। ठेकेदार ने उसकी जमानत का इंतजाम किया। बदले में वह उसके घर पहुंचा और उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया और कहा कि वह उस काम की मजदूरी वसूल लेगा। इसी बीच महिला का पति और बच्चे वहां आ गए। उन्होंने यह सब अपनी आंखों से देखा। ठेकेदार ने उनसे कहा कि अगर उन्होंने इस बारे में किसी को बताया तो वह जमानत रद्द करवा देगा।
सेक्टर 13-17 थाना police को दी शिकायत में महिला ने बताया कि वह थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। वह दिहाड़ी मजदूर के तौर पर काम करती है। पिछले 8 साल से वह गंगाराम कॉलोनी निवासी राजकुमार ठेकेदार के यहां दिहाड़ी मजदूर के तौर पर काम कर रही है। ठेकेदार की उस पर गंदी नजर है, वह पहले भी कई बार उसका हाथ पकड़ चुका है।
लेकिन माफी मांगने पर उसने कोई कार्रवाई नहीं की। महिला ने बताया कि करीब 5 माह पहले उसके बेटे को पुलिस ने चोरी के मामले में पकड़ लिया था। ये बात राजकुमार ठेकेदार को बताई। जिसने कहा कि वह उसके बेटे की जमानत करवा देगा, बदले में उसे कोई पैसा भी नहीं चाहिए। लगभग 1 माह पहले राजकुमार ने उसके बेटे की जमानत करवा दी। इसके बाद दिन-रात ठेकेदार का उसके घर में आना-जाना शुरू हो गया।27 मई की सुबह करीब 11 बजे ठेकेदार राजकुमार महिला के घर गया। उस वक्त उसका पति और बच्चे अपनी रेहड़ी का सामान लेने के लिए निकल रहे थे। तब राजकुमार ठेकेदार ने उन्हें अपनी बाइक दी और कहा कि आराम से काम निपटा कर आए। उनके जाते ही महिला और राजकुमार घर में अकेले रह गए।
RAJKUMAR ने फायदा उठाते हुए महिला को पकड़ लिया और उसके साथ जोर जबरदस्ती करने लगा। उसके सारे कपड़े फाड़ दिए। जब महिला ने इन बातों का विरोध किया तो ठेकेदार ने कहा कि उसने उसके बेटे की जमानत करवाई है, अब उस काम का सारा मेहनताना वसूल करेगा। इसके बाद उसने महिला को जमीन पर गिरा दिया।उसका मुंह दबा दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसी बीच घर पर पति और बच्चे आ गए। जिन्हें देखकर आनन-फानन में राजकुमार ने कपड़े पहने और जान से मारने की धमकी देता हुआ फरार हो गया। साथ ही धमकी दी कि अगर इस बारे में किसी को बताया तो वह उसके बेटे की जमानत CANCEL करवा देगा।
Tags:    

Similar News

-->