Panipat पानीपत: पानीपत जिले के डाहर चौक के पास कचरे से भरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली चार कांवड़ियों पर पलट गई जिसमें एक कांवड़िये की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हो गए जबकि दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतक युवक चरखी दादरी का रहने वाला था। उसकी पहचान जसवीर के रूप में हुई है जबकि सन्नी, अमित और विशाल घायल हैं।
आपको बता दें कि सावन माह में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर कांवड़िये हरिद्वार से कांवड़ लेकर चरखी दादरी जा रहे थे। जैसे ही वे गांव डाहर के पास पहुंचे तो ट्रैक्टर ट्रॉली उन पर पलट गई जिससे चारों उसके नीचे दब गए। एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसके बाद दो को इलाज के लिए पानीपत के सिविल अस्पताल लाया गया। एक को इलाज के लिए इसराना मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
Tags: