Panipat पानीपत: पानीपत के दशहरा मैदान में विजयादशमी के दिन एक बड़ा हादसा टल गया। दशहरा उत्सव के लिए बनाया गया रावण का पुतला दहन से पहले ही गिर गया। जिससे पुतले की गर्दन टूट गई। इससे दशहरा मैदान में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई, क्योंकि हजारों की संख्या में लोग रावण दहन देखने आए थे।
इस दौरान रावण के पुतले के साथ-साथ कुंभकर्ण के पुतले की गर्दन और पैर भी टूट गए। हालांकि प्रबंधन ने दशहरा मैदान में हाइड्रा क्रेन बुलाई। जैसे ही कुंभकर्ण के पुतले को खड़ा करने की कोशिश की गई, वह फिर से गिरकर टूट गया। मैदान में रावण और मेघनाथ के साथ कुंभकर्ण के पुतले का दहन होना मुश्किल लग रहा है क्योंकि कुंभकर्ण का पुतला पूरी तरह से टूट चुका है।