Panipat News: हरियाणा के पानीपत में एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां एक कार ने दो साल की मासूम को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पूरी घटना शनिवार को पानीपत के सेक्टर 25 की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि जब बच्ची उसकी कार के नीचे कुचलकर घायल हो गई, तो वह उसे अस्पताल ले गया, लेकिन बाद में बीच रास्ते से ही भाग गया। मृत बच्ची की पहचान 2 साल की मीराब के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में मृतक बच्ची के पिता सकील ने आरोप लगाया कि ड्राइवर अक्सर तेज रफ्तार से गाड़ी चलाता है।
बच्ची के पिता ने आगे बताया कि ड्राइवर इलाके में एक फैक्ट्री का मालिक है। आरोपी ड्राइवर ने पहले भी पड़ोसी के बच्चे को टक्कर मारी थी, जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई थी, लेकिन पुलिस ने इस मामले में आगे कोई कार्रवाई नहीं की। उल्टा पुलिस और फैक्ट्री मालिक ने ड्राइवर को सजा देने की बजाय शिकायतकर्ता के साथ मारपीट की। घटना के बारे में सकील ने बताया कि उसकी बेटी घर के बाहर खेल रही थी, तभी तेज रफ्तार कार ने उसे कुचल दिया। इस बीच, आरोपी चालक अपने ऊपर लगे आरोपों को बेबुनियाद बता रहा है। पुलिस के मुताबिक, लड़की की मौत के बाद कार चालक चांदनी बाग थाने पहुंचा और घटना के बारे में बताया।
उसने कहा कि 'कार की स्पीड बहुत कम थी और गली ऐसी है, जहां तेज गति से गाड़ी चलाना संभव नहीं है। हादसे के वक्त लड़की अचानक कार के नीचे आ गई।' चालक ने मृत लड़की के पिता के आरोपों को झूठा और बेबुनियाद बताते हुए कहा कि नवंबर में भी उसने एक लड़की को टक्कर मारी थी, लेकिन ब्रेक लगाने की वजह से उसे चोट नहीं आई थी।' फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपों और तथ्यों के आधार पर उचित कार्रवाई करेगी।
Tags: