Panipat Crime: शादी से लौट रहे युवकों पर बदमाशों ने किया हमला, पैर तोड़े
Panipat Crime: शहर में बदमाशों ने लूट की नीयत से 3 युवकों पर हमला कर दिया। दो युवक मौके से फरार हो गए, लेकिन बदमाशों ने एक युवक को पकड़ लिया। आरोपियों ने युवक के दोनों पैर तोड़ दिए और उससे नकदी व मोबाइल लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। रात करीब 11 बजे वह शादी से आ रहा था और उसकी बाइक में पेट्रोल खत्म हो गया, जहां उसने स्काईलार्क पेट्रोल पंप से पेट्रोल भराया और उसके बाद वह स्काईलार्क रोड से अपने घर की तरफ जा रहा था, इसी दौरान बदमाशों ने हाथों में तलवार, कुल्हाड़ी और डंडे लेकर उस पर हमला कर दिया, जिसमें हम में से दो मौके से भागने में कामयाब हो गए, लेकिन बदमाशों ने उसके दोस्त इमरान को पकड़ लिया और पीट-पीटकर अधमरा कर दिया।
बदमाशों ने इमरान के दोनों पैर तोड़ दिए और मारपीट कर उसकी नाक की हड्डी तोड़ दी। इमरान को अधमरा छोड़कर बदमाश मौके से फरार हो गए। प्रत्यक्षदर्शी शुभम ने बताया कि उसके पैरों में भी हल्की चोटें आई हैं। इमरान के साथ हुई घटना के बारे में जैसे ही उसके परिजनों को पता चला तो उन्होंने उसे उठाकर पानीपत के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया। प्रत्यक्षदर्शी शुभम ने बताया कि पुलिस ने तीन लोगों को राउंडअप किया है लेकिन इस घटना में 10 से अधिक लोग शामिल थे, इसलिए पुलिस कार्रवाई करने में ढिलाई बरत रही है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से इस मामले में सख्त कार्रवाई करने की अपील की है।