Panipat पानीपत: पानीपत में राष्ट्रीय राजमार्ग पर समालखा के पास गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार एक युवक और एक युवती की मौत हो गई। हादसा सुबह 7 बजे डीपीएस स्कूल के सामने फ्लाईओवर से पहले हुआ, जब उनकी मोटरसाइकिल अज्ञात कारणों से डिवाइडर से टकरा गई।
मृतकों की पहचान दीपक (25) और चित्राक्ष (22) के रूप में हुई है, जो दोनों चंडीगढ़ के सेक्टर 30बी के निवासी थे। पुलिस के अनुसार, दोनों सुबह चंडीगढ़ से वृंदावन के लिए निकले थे।
समालखा से दो किलोमीटर पहले उनकी मोटरसाइकिल डिवाइडर से टकरा गई और दोनों लगभग 100 मीटर आगे सड़क पर गिर गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत सरकारी अस्पताल पहुँचाया, जहाँ डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
थाना प्रभारी दीपक ने बताया कि पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए पानीपत अस्पताल भेज दिया है। मृतकों के परिजनों के आने का इंतजार किया जा रहा है, जिसके बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। दुर्घटना के सही कारणों की जाँच की जा रही है।
Tags: