Palwal: यमुना नदी में डूबने से तीन बच्चों की मौत , नदी से बाहर निकले शव

Update: 2024-08-12 08:55 GMT
Palwal पलवल: हरियाणा में पलवल स्थित नदी में डूब जाने से तीन बच्चों की मौत हो गई। बच्चे नदी में नहाने गए थे, लेकिन उसी नदी में डूब जाने से उनकी मौत हो गई। नदी के आसपास मौजूद ग्रामीणों ने उन्हे बचाने की कोशिश की लेकिन जब तक वह बच्चों को बाहर निकाल पाते तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
हादसा पलवल के खादर क्षेत्र में भोलड़ा गांव स्थित यमुना नदी का है।मृतकों की पहचान 12 वर्षीय पूजा, 11 वर्षीय करण और 10 वर्षीय ममता के रूप में हुई है। कारण अपनी दोनो चचेरी बहनों को साथ लेकर नदी में नहाने गया था।
ग्रामीणों ने बच्चों को बचाने के प्रयास भी किए। लेकिन जब तक वह नदी में तैर कर बच्चों को बाहर निकाल पाते। तब तक बच्चों की मौत हो चुकी थी। आसपास खेल रहे बच्चों ने परिजनों को सूचित किया। जिसके बाद सभी नदी के पास पहुंचे।
परिजन बच्चों को लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने बच्चों को मृत घोषित कर दिया। परिवार के सभी बच्चों ने एक साथ दम तोड़ दिया।
Tags:    

Similar News

-->