करंट लगने से एक की मौत, खेत में धान लगाते समय हुआ हादसा

खेत में धान लगाते समय हुआ हादसा

Update: 2022-07-13 13:05 GMT
बिहार से हरियाणा में इन दिनों प्रवासी मजदूर धान लगाने के लिए लगातार पहुंच रहे है। जहां सोनीपत के गांव चिरस्मी में बिहार के रहने वाला धरेंद्र मंडल कुछ दिन पहले ही सोनीपत में धान लगाने की मजदूरी करने के लिए पहुंचा था और देर शाम गांव चिरस्मी के खेतों में धीरेंद्र मंडल धान की फसल लगा रहा था तभी वह करंट की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है।

सोर्स: पंजाब केसरी 

Tags:    

Similar News