नवविवाहिता ने फंदे पर लटक कर की आत्महत्या, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई जानिए पूरा मामला
पंखे के हुक में चुन्नी बांधकर लगाया फंदा
फाइल फोटो
जनता से रिस्ता वेबडेस्क: गांव बहलोलपुर में नवविवाहिता ने फंदे पर लटक कर जीवन लीला समाप्त कर ली। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। महिला की शादी को महज 47 दिन ही हुए थे। पिता का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग उसकी बेटी को दहेज के लिए तंग करते थे। आशंका जताई है कि उनकी बेटी की हत्या कर फंदे पर लटकाया गया है।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लिया। जिसे पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। लड़की के पिता शव को पंजाब के जालंधर स्थित फिलौर में अंतिम संस्कार के लिए ले गए। पिता की शिकायत पर आरोपी पति, बिचौलिए और ससुराल पक्ष के अन्य लोगों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विवाहिता के पिता गुरजीत सिंह ने बताया कि 30 दिसंबर 2021 को उसने अपनी बेटी कोमलप्रीत की शादी डेरा जलाला रोड बहलोलपुर निवासी मंदीप सिंह के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग को लेकर उसकी बेटी को तंग करने लगे। कभी गाड़ी की मांग की गई तो कभी चेक मांगें गए। उन्होंने आशंका जताई कि उनकी बेटी की हत्या कर फंदे पर लटकाया गया है। यदि बेटी ने आत्महत्या की है तो उसके लिए ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे मजबूर किया है।
पंखे के हुक में चुन्नी बांधकर लगाया फंदा
थाना प्रभारी अजायब सिंह के अनुसार बहलोलपुर में एक विवाहिता द्वारा फंदा लगाने की सूचना मिली थी। पूछताछ में पता चला है कि महिला ने अपने कमरे में पंखे की हुक में चुन्नी से फंदा लगाकर आत्महत्या की है। जिसे परिवार में सबसे पहले एक लड़की ने कमरे में उसे फंदे पर लटके देखा था। उसी समय उसे फंदे से उतारकर काछवा में चिकित्सक के पास ले जाया गया। जहां जांच के बाद चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि पति किसी राइस मिल में नौकरी करता है।