तापमान कम होने पर फिर से शुरू की जाएगी बंदर पकड़ो अभियान

बंदर पकड़ों अभियान पर ब्रेक

Update: 2022-05-20 09:46 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : हिसार शहर में 45 डिग्री से अधिक तापमान है। तापमान का ग्राफ बढ़ने के कारण शहर में बंदर पकड़ों अभियान पर ब्रेक लग गया है। नगर निगम प्रशासन ने बढ़ती गर्मी को देखते हुए बंदरों को पकड़े का काम रूकवा दिया है। तापमान कम होने पर ही ठेकेदार के कारिंदे बंदर पकड़ने का कार्य फिर से शुरु करेंगे। ऐसे में शुक्रवार को शहर में बंदर पकड़ने का काम नहीं किया गया।

ठेकेदार की आधी टीम को शुक्रवार को ही घर लौट गई। वहीं पिछले करीब एक सप्ताह में पकड़े गए बंदरों को भी जंगल में छोड़ दिया गया।


Tags:    

Similar News

-->