Chandigarh.चंडीगढ़: आईपीएल मैच के टिकटों को अवैध रूप से अधिक कीमत पर बेचने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। संदिग्धों की पहचान जींद निवासी नवीन और नई दिल्ली निवासी दर्पण और परहर्ष अनुराग के रूप में हुई है। मुलनपुर स्टेडियम में पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच पहले क्वालीफायर के दौरान ये गिरफ्तारियां की गईं। मुलनपुर थाने में 29 मई को एफआईआर दर्ज की गई है। संदिग्धों के पास बड़ी संख्या में टिकट थे और वे स्टेडियम के पास उन्हें अधिक कीमत पर बेच रहे थे। मुलनपुर डीएसपी मोहित अग्रवाल ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस ने संदिग्धों को ‘रंगें हाथ’ पकड़ लिया और उनके पास से 14 टिकट जब्त किए।
Tags: