पति और सास को बेहोश कर विवाहिता फरार

Update: 2024-03-16 09:24 GMT

गुडगाँव: हरियाणा में करनाल के गोंदर गांव में एक विवाहिता अपने पति व अपनी सास को नशे की गोलियों देकर घर से फरार हो गई। वह अपने साथ लाखों की नकदी व गहने भी लेकर गई है। पति को सुबह होश आया तो उसकी पत्नी घर से गायब मिली। वहीं उन्होंने एक व्यक्ति पर शक जताया गया है। निसिंग थाना पुलिस ने शिकायत पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

खाने में दी बेहोशी की गोलियां

गोंदर निवासी युवक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि करीब 1 साल पहले ही उसकी शादी हुई थी। उसने और उसकी मां ने रात को अच्छी तरह से खाना खाया था। खाना खाने के बाद गहरी नींद में सो गए। सुबह आंख खुली तो उसे अपनी पत्नी घर पर नहीं मिली।

आस पड़ोस में तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चल पाया। उसके बाद रिश्तेदारियों में भी पता किया गया, लेकिन सुराग नहीं लगा। 14 मार्च की रात को ही उसकी पत्नी घर से निकली है, क्योंकि खाना खाने के बाद हम गहरी नींद में थे और हमें कोई जानकारी नहीं मिली।

घर से गायब मिले नकदी व गहने

शिकायतकर्ता ने बताया है कि उसकी पत्नी घर पर नहीं मिली तो उसने घर की अलमारियों और संदूक को चेक किया, लेकिन उसमें रखे लाखों के सोने चांदी के गहने व करीब 1 लाख रुपए की नकदी नहीं मिली। उसको शक है कि उसकी पत्नी गांव के ही किसी व्यक्ति के साथ भागी है। उसकी तलाश भी की गई, लेकिन कुछ नहीं पता चला।

Tags:    

Similar News