Click the Play button to listen to article

जनता से रिश्ता। जिले से कुकर्म का अजीबोगरीब मामला सामने आया है. जहां एक गांव में गाय के साथ (sonipat cow rape) एक युवक ने कुकर्म कर डाला. फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. ये मामला सोनीपत के लिवासपुर गांव का है. यहां किराए पर रहने वाले एक शख्स ने गाय के साथ अप्राकृतिक यौनाचार किया. गिरफ्तार आरोपी उत्तर प्रदेश का रहने वाला है.

गाय के साथ रेप की बात चलने पर ग्रामीणों ने आरोपी की धुनाई की और फिर पुलिस के हवाले किया. पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम व धारा 377 के तहत मामला दर्ज किया है. जांच अधिकारी अशोक ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि गांव लिवासपुर में एक शख्स ने गाय के साथ गलत काम किया है.
शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपी उत्तर प्रदेश का रहने वाला है. गाय के मालिक ने पुलिस को लिखित में शिकायत दी थी जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. मामले में गहनता से जांच की जा रही है.


Tags: