हिसार में बीती रात एक व्यक्ति को जलती होली में फेका

हांसी के नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया

Update: 2024-03-26 09:02 GMT

हिसार: हरियाणा के हिसार में बीती रात को एक व्यक्ति को जलती होली में फेंक दिया गया। वह आग की चपेट में आने से बुरी रहा से झुलस गया। उसे हांसी के नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। सोमवार को सुबह पुलिस अस्पताल पहुंची और घायल के बयान दर्ज किए।

हांसी के नागरिक अस्पताल में दाखिल 35 वर्षीय अनिल कुमार ने बताया कि वह खरबला गांव का रहने वाला है। मजदूरी का काम करता है। वह शाम को अपने घर जा रहा था। रास्ते में होली जल रही थी। अनिल ने बताया कि जब वह होली के नजदीक पहुंचा तो उसके चाचा के लड़के ने धक्का देकर उसे होली में फेंक दिया। होली में लगी आग की लपटें काफी उंचाई तक जा रही थी। आग में गिरने के कारण वह बुरी तरह झुलस गया।

Tags:    

Similar News