कुरुक्षेत्र: जिला कष्ट निवारण की बैठक में 12 में से महज 7 शिकायतों का ही हो पाया निपटारा

Update: 2022-09-09 14:10 GMT
कुरुक्षेत्र: कुरुक्षेत्र में जिला कष्ट निवारण की बैठक में 12 में से महज 7 शिकायतों का ही हो पाया निपटारा, बैठक में झांसा से आई फरियादी इंसाफ की गुहार लगाते हुए सुबक-सुबक कर रोई, पेड़ काटने के मामले में तीन अधिकारियों के निलंबन पर तालियां बजवा कर मंत्री ने लिया यू-टर्न कहा एक बार फिर जांच होगी।
कुरुक्षेत्र में दो माह बाद हुई जिला कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक में 12 में से महज 7 शिकायतों का ही हो पाया निपटारा यानि शेष पांच शिकायते अगली बार के लिए पेंडिंग बोले तो तारीख पे तारीख। वहीं बैठक में झांसा से आई फरियादी मंत्री के सामने इंसाफ की गुहार लगाते हुए सुबक-सुबक कर रोई और पुलिस विभाग पर ठीकरा फोड़ा।
उधर बैठक में पेड़ काटने के मामले में हंगामा होने पे मंत्री जी ने तीन अधिकारियों के माइक से निलंबन की बात कह तालियां बजवा दी मगर बैठक खत्म होते-होते मंत्री ने लिया यू-टर्न कहा मामला पेंडिंग एक बार फिर जांच होगी।
बैठक में स्थिति उस समय हंगामा पूर्ण बन गई जब कष्ट निवारण समिति के सदस्य मनदीप सिंह विर्क ने जोर शोर से पेड़ काटने का मुद्दा उठाया, तब मंत्री महोदय जी जोश में आ गई और मंत्री महोदय ने कहा कि जिम्मेदार बीडीओ, एसएचओ व नंबरदार को निलंबित किया जाए।
लेकिन बैठक खत्म होते-होते मंत्री जी का जोश ढीला पड़ गया और उन्होंने कहा कि पेड़ काटने के मामले को पेंडिंग रखा गया है और दोबारा जांच रिपोर्ट आने पर कार्रवाई होगी। वही झांसा से आई एक लड़की ने कहा कि ससुरालियों ने उसकी पिटाई की है।
डीएसपी एसएचओ और जांच अधिकारी ने दूसरे पक्ष से मिलकर कोई कार्रवाई नहीं की जिससे उसे इंसाफ चाहिए, अपनी बात रखते हुए वह सुबक-सुबक कर रोई वही बैठक खत्म होने के बाद मंत्री महोदय ने कहा कि 12 शिकायतें थी सात निपटा दी गई पांच पेंडिंग है अच्छे माहौल में बैठक हुई है।
Tags:    

Similar News