Kurukshetra कुरुक्षेत्र: हरियाणा के कुरुक्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में बदमाश पैरों में गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने क्रॉस फायरिंग कर बदमाशों को काबू किया। जिसके बाद बदमाशों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
CIA–1 को मुखबिर द्वारा शहर में 2 संदिग्धों के होने की गुप्त सूचना मिली थी। जिसके बाद शरीफगढ़ के पास लिंक रोड पर पहुंच कर पुलिस ने बदमाशों कि घेराबंदी कर बदमाशों को पकड़ने की योजना बनाई। इस योजना तहत CIA–1 और 2 ने आरोपियों को घेर लिया।
आरोपियों के पास जब कोई रास्ता न बचा तो आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद पुलिस ने भी क्रॉस फायरिंग की। इस फायरिंग के दौरान दोनों बदमाशों के पैरों में बुलेट लगने से वह घायल हो गए।
जिसके बाद बदमाशों को काबू कर अस्पताल में भर्ती किया गया। पहले बदमाशों को शाहाबाद के CHC अस्पताल में भर्ती किया गया लेकिन रेफर किए जाने के बाद उन्हें LNJP अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि बदमाशों को किसी व्यापारी के घर फायरिंग करने का काम मिला था। दोनों फिरौती के मंसूबे के साथ शहर में दाखिल हुए थे। दोनों ही काका राणा गैंग के शूटर बताए जा रहे है। बदमाशों की पहचान पटियाला निवासी सोनूराम और कुरुक्षेत्र निवासी अभिजीत के रूप में हुई है।
बदमाश फिलहाल उपचाराधीन है। दोनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। आरोपियों पर अस्पताल में तैनात पुलिसकर्मियों द्वारा नजर रखी जा रही है।