Karnal करनाल: करनाल में राष्ट्रीय राजमार्ग से सटे मेरठ रोड पर शनि मंदिर के पास झुग्गियों में सुबह-सुबह भीषण आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि 15 में से 12 झोपड़ियाँ कुछ ही मिनटों में जलकर राख हो गईं। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन शॉर्ट सर्किट या अन्य कारणों से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।
इन झोपड़ियों में रहने वाले दिहाड़ी मजदूरों और कबाड़ बीनने वाले परिवारों का राशन, कपड़े, चारपाई, बर्तन और ज़रूरी दस्तावेज़ समेत सब कुछ जलकर राख हो गया। महिलाएँ और बच्चे रोते-बिलखते नज़र आए। उन्होंने बताया कि उनके पास जो थोड़ी-बहुत जमा-पूंजी थी, वह भी आग में जलकर राख हो गई। दमकल की गाड़ियाँ तुरंत मौके पर पहुँचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक सब कुछ राख हो चुका था। प्रभावित परिवार अब प्रशासन और समाज से मदद की उम्मीद कर रहे हैं ताकि वे अपने बच्चों का पेट भर सकें और उन्हें फिर से आश्रय दे सकें।