Jind: कर्मवीर बौद्ध को राज्यसभा टिकट मिलने पर समर्थकों में उत्साह

Update: 2026-03-05 15:22 GMT

जींद: कांग्रेस पार्टी की ओर से कर्मवीर बौद्ध को राज्यसभा का टिकट दिए जाने पर जुलाना कस्बे में खुशी की लहर है। कस्बे के वार्ड नंबर तीन में लोगों और समर्थकों ने एकत्र होकर जश्न मनाया तथा एक-दूसरे को लड्डू खिला कर अपनी खुशी जाहिर की।

इस मौके पर लोगों ने गुरुवार काे कहा कि कर्मवीर बौद्ध का राज्यसभा के लिए उम्मीदवार बनाया जाना पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है, क्योंकि उनकी ससुराल भी जुलाना में है। जिससे यहां के लोगों का उनके साथ विशेष लगाव है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे चरणदास मेहंदिया ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने कर्मवीर बौद्ध को राज्यसभा का टिकट देकर योग्य और कर्मठ व्यक्ति को अवसर दिया है।

उन्होंने बताया कि कर्मवीर बौद्ध को प्रदेश के कई विधायकों का समर्थन प्राप्त है और उनके साथ 34 विधायक मजबूती से खड़े हैं। ऐसे में उनका राज्यसभा सांसद बनना लगभग तय माना जा रहा है। उन्होंने बताया कि कर्मवीर बौद्ध ने गुरुवार को अपना नामांकन भी दाखिल कर दिया है। नामांकन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद उनके समर्थकों में और अधिक उत्साह देखने को मिला। जुलाना में भी लोगों ने इस अवसर को उत्सव की तरह मनाया। कर्मवीर बौद्ध का जुलाना से पारिवारिक रिश्ता होने के कारण यहां के लोग खुद को उनसे जुड़ा हुआ महसूस करते हैं। लोगों को उम्मीद है कि यदि वह राज्यसभा सांसद बनते हैं तो क्षेत्र की समस्याओं को संसद में प्रमुखता से उठाएंगे और विकास कार्यों को गति दिलाने का प्रयास करेंगे। इस मौके पर सुरेंद्र फौजी, चरणदास, फूल कुमार कुमार आदि मौजूद रहे।

Tags:    

Similar News